उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बयुवक की बेरहमी से हत्या, दोस्तों पर बेसबॉल स्टिक से मारने का आरोप

देहरादून न्यूज़– बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिगम्बर धीमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिगम्बर पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिगम्बर 9 फरवरी को अपने परिजनों को दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 11 फरवरी को पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम की अव्यवस्थाएं पहुंचीं हाईकोर्ट, सरकार व ट्रस्ट को नोटिस; 4 हफ्तों में मांगा जवाब

 

 

सूचना मिलते ही बसंत विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिगम्बर की हत्या उसके ही कुछ दोस्तों ने बेसबॉल स्टिक से की है। घटना के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर

 

बताया जा रहा है कि पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं और संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीमें शव की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (भूतपूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का अवसर) 31 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक रानीखेत में भर्ती मेले में ले सकते हैं हिस्सा

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।