उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (ब्रेकिंग) यहाँ गंगा स्नान के दौरान हादसा: तेज बहाव में बहे दो पर्यटक, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दो युवक गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे पानी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो सवार गंभीर घायल

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की तलाश के लिए गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बारात में खाना गर्म करने को लेकर हुई जमकर मारपीट, इलाज के दौरान अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष

 

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें, क्योंकि नदी का बहाव इन दिनों काफी तेज है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दुःखद) यहाँ सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

👉 खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…