उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां 40 यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, सभी यात्रियों को सकुशल निकाला बाहर

उत्तरकाशी सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) अब राज्य के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

 

शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रहा वाहन अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गया। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, पावर कट को लेकर ऊर्जा निगम ने की यह तैयारी, देखें आदेश

 

उक्त वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने बिना वैध अनुमति के संचालित स्टोन क्रेशर को सीज कर की और भी कार्यवाही