उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी : (बड़ी खबर) भारी बारिश की आशंका के चलते कल जिले में सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टी घोषित

भारत मौसम विभाग,  देहरादून से आज दिनांक 11 जुलाई, 2024 को सायं 06:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 12.07.2024 को जनपद नैनीताल में कही कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेंजं एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

 

इसके साथ ही विगत दिवसों से जनपद में लगातार हो रही वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि, जलभराव एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मचा बवाल, सभासद प्रत्याशियाें के बीच संघर्ष-पथराव, महिला समेत तीन घायल, पुलिस बल तैनात

 

 

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोकी दो ट्रेनें, लूट की कोशिश, विरोध करने पर किया पथराव