उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गंगा स्‍नान के लिए आया युवक नदी में डूबा, परिजनों ने 19 दिन बाद पुलिस को दी इसकी सूचना, ऐसा क्‍यों?

हरिद्वार न्यूज– दोस्‍तों के साथ हरिद्वार गंगा स्‍नान करने आया युवक नदी में डूबकर लापता हो गया। घटना सात मार्च को हुई। लेकिन युवक के परिजनों ने 26 मार्च को पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार निवासी होडल जिला पलवल हरियाणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई रोहतास बीते सात मार्च को अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (कुदरत का कहर) उत्तराखंड की नदियां दिखा रही है अपना रौद्र रूप, पहाड़ों में हो रहे भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, 302 रास्ते बंद, देखे तस्वीरें।

 

 

बताया कि शाम के वक्त उसका भाई अपने दोस्तों को गंगा घाट पर स्नान के लिए कह कर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोस्तों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजन व दोस्‍त खुद से रोहतास की खोजबीन करते रहे। लेकिन कुछ पता न चल पाने के कारण बुधवार 26 मार्च को उन्‍होंने पुलिस को मामले की सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर; हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए MBBS की 100 सीटों को केंद्र सरकार की मंजूरी

 

 

पुलिस ने दर्ज की युवक की गुमशुदगी

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) सीएम धामी का बड़ा बयान, हल्द्वानी में जहाँ हटाया गया अतिक्रमण, वही बनेगा पुलिस थाना, उपद्रवी जाएंगे जेल