उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – बनभूलपुरा में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को देर रात प्रशासन ने किया सील, ध्वस्तीकरण को रोका

हल्द्वानी न्यूज़– बनभुलपुरा में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह के आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फिलहाल देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मतपत्र छापने में सरकारी प्रेस ने खड़े किए हाथ, 300 पदों के सापेक्ष महज 11 कर्मचारी ही हैं तैनात

इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया।

सभी संबंधित को सूचित किया जाता है कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिनांक 04.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तकरण की कार्यवाही प्रस्तावित है। माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी भूमि की फर्जी बिक्री का खुलासा, असगर अली पर मुकदमे की मांग

उक्त के निस्तारण की कारवाही पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं। फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशी की हार से आहत युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत