उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेत में मिला ग्राम प्रधान की पत्नी का शव, जंगली जानवर के हमले में मौत की आशंका, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

हरिद्वार जिले के रुड़की में नारसन ब्लॉक के ग्राम प्रधान की पत्नी का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला पर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। महिला के गले में किसी जानवर के पंजों के निशान मिले हैं, जबकि पास में ही एक कुत्ते का शव भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ नहाने के दौरान नाले में डूबने से किशोरी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

नारसन ब्लॉक के प्रधान मांगेराम की पत्नी मिसरा देवी उम्र 48 वर्ष ने झबीरण गांव की ओर जाने वाले मार्ग के पास खेत में सब्जी आदि उगाई है। रोजाना की तरह सोमवार की शाम को वह खेत से सब्जी लेने गई थी। शाम के समय झबीरण निवासी कुछ युवक मंगलौर से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने एक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा देखते ही शोर मचाते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, अपने ने ही दिया धोखा, जाने आठ दिन बाद क्या हुआ?

 

इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। महिला की गर्दन पर निशान बताए जा रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 1 लाख 16 हजार वोट से आगे

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कुत्ता भी मृत मिला है। उसकी गर्दन पर भी किसी जानवर के पंजों के निशान हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।