उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पड़ा ईडी का छापा, NH-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में लेकर गए देहरादून, पढ़े पूरी खबर।

उधम सिंह नगर न्यूज़– उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में बुधवार को ईडी ने छापा मारकर एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए टीम आरोपी को देहरादून लेकर रवाना हो गई है। बता दें कि गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिरिधर नगर निवासी चरन सिंह को कुछ वर्ष पूर्व एनएच-74 के फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पर्वतीय मार्गों में ओवरलोडिंग को लेकर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ अभियान

वही मामले की जांच चल रही थी। जिसमें चरन सिंह जमानत पर रिहा होकर आया था। मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। चरण सिंह ने रुद्रपुर रोड पर ज्ञान विहार कॉलोनी के मोड़ पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी खोली हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पुराने समय से बसे लोगो को नोटिस दिए जाने पर जताई नराजगी……… पड़े पूरी खबर

आज दोपहर करीब दो बजे चार गाड़ियों में सवार होकर आए पुलिस बल के बीच ईडी के अधिकारियों की टीम ने चरन सिंह को हिरासत में लिया और उसे आनन-फानन में देहरादून की ओर ले गए। पूरी कार्यवाही गुप्त तरीके से हुई। जिसकी स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी गई। कुछ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे पर उन्होंने किसी भी तरीके की जानकारी देने से मना कर दिया।