उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- अगर राह में चलते मोबाइल पर बात करते हैं तो हो जाइए सावधान! कहीं आप भी न बन जाएं हादसे का शिकार

  • फोन पर बात करते पुलिया से नीचे गिरने से अधेड़ की मौत
  • कंट्रोल रूम पर मिली सूचना

देहरादून न्यूज़- अगर आप भी राह चलते मोबाइल में बात करते हैं तो इस खबर को ध्‍यान से पढ़ें। देहरादून के राजपुर रोड स्थित मालसी के निकट पुलिया पर फोन करते हुए एक अधेड़ नीचे गिर गया।

 

हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गुंसाई निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की पेड़ गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

 

राजपुर थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने बताया कि बुधवार देर रात कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास पुलिया से गिर गया है।

 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिया से नीचे गिरे व्यक्ति को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर की शुरुआत में बड़ा बदलाव! बैंक, ATM, FD, UPI और LPG से जुड़े 7 नियम बदलेंगे

 

पूछताछ में पता चला कि पीयूष अधिकारी निवासी ग्राम दुर्गापुरी पोस्ट नींबूचौड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा आशीष गुसांई निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नशे की हालत में मालसी पुलिया पर बैठे थे। जिसमें से आशीष का फोन पर बात करते समय पैर फिसल गया और वह मालसी पुलिया से नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उत्तरकाशी में समुदाय विशेष के खिलाफ जगह-जगह हुआ विरोध तेज, बीजेपी नेता ने भी परिवार सहित छोड़ा शहर, पढ़े पूरी खबर।

 

प्रथम दृष्टया शराब पीकर फोन पर बात करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे खाई में गिरने के कारण मृत्यु होना प्रकाश में आया है।