उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भीषण गर्मी का असर: इस जिले में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

उधम सिंह नगर जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।

 

 

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन अब सुबह के समय किया जाएगा, ताकि तेज धूप और लू के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाया जा सके। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार का हमला, गंभीर रूप से घायल — ग्रामीणों ने वन विभाग का अस्पताल में घेराव किया, बोले– अब गुलदार मरे बिना नहीं हटेंगे

 

 

इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि बच्चों को पर्याप्त पेयजल, छायादार व्यवस्था और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहें। स्कूलों में खुले मैदान में गतिविधियों को सीमित रखने और दोपहर के समय बच्चों को बाहर न निकालने की सलाह भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पैंट उताकर आरोपित ने किया पीछा, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

 

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक हुई संम्पन इन प्रस्तावों पर लगी मुहर पढ़िये एक क्लिक में....

 

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उधम सिंह नगर में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।