उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- देहरादून में भीषण अग्निकांड, एक साथ फटे कई सिलिंडर, 22 झोपड़िया जलकर हुई राख, पढ़े खबर

राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह भीषण हादसा हो गया।

खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त  हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी मंत्रिमंडल की बैठक कल, लोकसभा चुनाव के बाद पहली कैबिनेट

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम ने होटल में छापामार कर देह व्यापार का किया भंडाफोड़, तीन महिला सहित सात गिरफ्तार, प्रेमी-प्रेमिका को भी पकड़ा

यहां 22 से 23 परिवार रहते है जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह कुछ लोग तार जलाकर उसने से तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।

यहां आठ-नौ सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बिंदुखत्ता में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 962 पाउच कच्ची शराब बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल है।