उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौके पर हुई मौत, पांच घायल

बागेश्वर न्यूज़– बागेश्वर जिले एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां बृहस्पतिवार को देर रात्रि कपकोट के कन्यालीकोट क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही पांच लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अनर्सा से आ रही कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे छ: लोग सवार थे। वही इस सड़क हादसे में महेंद्र सिंह परिहार उम्र 42 वर्ष पुत्र मोहन सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- LPG गैस अपडेट: शुक्रवार को शहर के इन क्षेत्रों में होगी सप्लाई

जबकि कार में सवार प्रकाश चंद्र उम्र 24 वर्ष पुत्र जगदीश राम निवासी अड़ौली बागेश्वर, राजकुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र मोहनलाल निवासी अड़ौली, अनिल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी अड़ौली, पप्पू परिहार पुत्र मोहन सिंह निवासी खोली बागेश्वर और अरूण कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र राजा राम  निवासी नेपाल हाल निवासी द्यांगण बागेश्वर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, बद्रीनाथ हाईवे 30 मीटर वॉशआउट; पहाड़ों में यलो अलर्ट, कई सड़कें बंद

वही सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग अनर्सा गांव में विवाह समारोह में टेंट लगाकर वापस बागेश्वर को लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार