उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां पहाड़ में घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिरी महिला, महिला की हुई दर्दनाक मौत

बागेश्वर न्यूज़- बागेश्वर जिले के कोतवाली लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। वही महिला के गिरने की खबर साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। ग्रामीण द्वारा उक्त महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ फोर्थ क्लास के 2500 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाने के निर्देश

वही कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के ही जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया। जिस कारण वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी से खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई ओर साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी, आरोपी ने पति-पत्नी की चाकू से गोदकर करी बेरहमी से हत्या, फिर जो भी रास्ते में आया चाकू से करता चला गया वार।

वही सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। एक लड़की सात साल की और एक लड़का तीन साल का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कोचिंग गए छात्र पर बेल्ट और लात-घूसों से हमला कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चिल्‍लाता रहा छात्र, लेकिन नहीं रुके मारने वालों के हाथ