उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- सुबह-सुबह यह हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कोटद्वार न्यूज़- कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड पर डंपर की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मृतक श्रमिक काशीपुर के बताए जा रहे हैं।

घटनाक्रम के अनुसार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर खराब हो गया। सीमेंट से लदे एक दूसरे डंपर से खराब डंपर को खींचने की कोशिश करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  वेस्ट एशिया संकट का असर: भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा, 30 दिन का LPG रिजर्व रखने के निर्देश

मौके पर दोनों डंपरों के स्वामी काशीपुर निवासी सोहन सिंह व लखविंदर सिंह के साथ ही डंपर चालक अशोक भी मौजुद था। जिस वक्त खराब डंपर को खींचने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने खराब डंपर के पीछे टक्कर मार दी। जिससे खराब डंपर के आगे खड़े अशोक, लखविंदर व सोहन की दोनों डंपरों के बीच कुचलने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय टीम मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को क़ब्ज़े में ले लिया गया है। बताया कि डंपर चालक फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान घोटाले पर सख्त हुई धामी सरकार, दोबारा शुरू होगा मेगा वेरिफिकेशन अभियान