उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, मौके में मची चीख-पुकार, आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े

उत्तरकाशी न्यूज़- उत्तरकाशी जिले के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। वाहन सड़क से पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) जिले में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश

सोमवार सुबह राजगढी के पास एक यूटिलिटी पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, समूह-ग के 236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु

कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं। हादसे के बाद से बच्चे डरे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हल्द्वानी तहसीलदार को एडवर्स एंट्री, कानूनगो अशरफ अली पर निलंबन की संस्तुति, भारी लापरवाही उजागर