उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां 3 बच्चों के बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हुआ मुकदमा दर्ज।

हरिद्वार न्यूज़– यहां हरिद्वार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 3 बच्चों के बाप ने कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 3 निकायों में चुनाव प्रक्रिया शुरू, 10 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

यहां कॉलोनी में किराए के मकान में दोनों पक्ष रहते थे। पुलिस आरोपी और छात्रा के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है। उक्त घटना शनिवार दोपहर की है जहां नाबालिक ट्यूशन पढ़कर अपने किराए के मकान में पहुंची। तो 3 बच्चों का बाप कमरे में घुस गया। उस वक्त नाबालिक घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य स्थापना की रजत जयंती पर उत्तराखंड को पीएम मोदी की सौगात, 8000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

पीड़िता के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चलें कि शनिवार दोपहर गैस प्लांट चौकी में कक्षा आठ की छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौटी थी। उसी समय बराबर के मकान में रहने वाले 3 बच्चों के पिता ने नाबालिक लड़की के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  घने कोहरे और शीतलहर के चलते नैनीताल के भाबर क्षेत्रों में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन रहेंगे बंद

वही गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मामले में नाबालिग के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।