उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेत मे पानी आने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फिर युवक की गोली मारकर हत्या,

यहाँ खेत में पानी आने के विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई। उसके बाद लाठी-डंडे चल गए। वहीं एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे और खोखा बरामद किया है। एसएसपी और एसपी देहात ने मौके का मुआयना किया।

नारसन कस्बा स्थित कुवाहेड़ी रोड पर एक मकान है। मकान से लगे हुए खेत हैं। खेत के बीच में नाली बनी हुई है। नाली के दोनों तरफ अलग-अलग पक्षों के खेत हैं। खेत के पास में भरत का घर है, वह आरओ का काम करता है। साथ ही खेती भी करता है। नाले में आ रहा पानी दूसरे पक्ष के खेत में चला गया था। वह मौके पर पहुंचे और अपने खेत में पानी देख भरत और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ NCIT कंपनी में कार्यरत कर्मचारी का कमरे में नग्न अवस्था में मिला शव, जानें मामला

उन्होंने विरोध किया तोे लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मामला यहीं नहीं थमा। दूसरे पक्ष के लोगों ने भरत की कमर पर तमंचा तान दिया और गोली चला दी। गोली भरत के शरीर के आरपार हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) इस विभाग में 692 पदों पर जारी हुई भर्ती की विज्ञप्ति

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाल अमर चंद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके से लाठी-डंडे और 315 बोर तमंचे का खोखा बरामद किया है। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी देहात एसके सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में युवक की हत्या की गई है। युवक को एक गोली लगी है। मौके पर जाकर जांच की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां मजदूरों की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक।

स्थानीय लोगों के मुताबिक भरत के पिता बृजवीर सिंह का भी करीब 24 वर्ष पहले क्षेत्र के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। कई बार जमीन को लेकर हुए विवाद में बृजवीर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र से विवाद करने वाले दोनों पक्ष अलग-अलग थे।