उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड – अब नंदा गौरा योजनाओं का लाभ इन स्कूल में पढ़ने वाली छत्राओ को नही मिलेगा, पढ़े पूरी खबर

  • निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को अब नहीं मिलेगा नंदा गौरा का लाभ

रुद्रपुर न्यूज़– प्रदेश में निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को अब नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। सिर्फ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं और आरटीई के तहत निजी स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों में शासनादेश भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति ने कर दिया ऐसा कांड, मौके पर मच गई चीख-पुकार, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

प्रदेश में पहले सरकार की ओर से किसी भी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं पास छात्राओं को नंदा गौरा योजना का लाभ दिया जाता था। लेकिन इस बार से इस नियम में बदलाव किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 2023-24 सत्र के लिए नंदा गौरा में 51 हजार की राशि भेजी जाती है। जो सीधे छात्राओं के खाते में योजना का सीधे ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने बहुमूल्य जेवरात चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को 12 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

वही बाल विकास परियोजनाओं की सुपरवाइजर और सीडीपीओ की ओर से आवेदनपत्रों में लगे प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। प्रमाणपत्र जांचने के बाद ही नंदा गौरा के आवेदन स्वीकृत किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता निवासी परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर