उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- देश के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ पंत विवि, NIRF की ओर से जारी रैंकिंग में पाया 88वां स्थान

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023-24 की एनआईआरएफ रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाते हुए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अपना स्थान बनाया है। इतना ही नहीं देश के कृषि श्रेणी के विश्वविद्यालयों में अपने पूर्व के आठवें स्थान को भी बरकरार रखने में सफलता हासिल की है।

 

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने सोमवार को देश के लगभग 1200 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि ने देश के विश्वविद्यालयों की ओवरऑल रैंकिंग में 88वां स्थान पाया है। बता दें कि पंत विवि पिछले लगभग एक दशक से टाॅप-100 में जगह नहीं बना पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हल्द्वानी तहसीलदार को एडवर्स एंट्री, कानूनगो अशरफ अली पर निलंबन की संस्तुति, भारी लापरवाही उजागर

 

देश में राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पंत विवि ने 38वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा देश में कृषि श्रेणी के विश्वविद्यालयों में पंत विवि ने अपना पूर्व का आठवां स्थान बरकरार रखा है। विवि की इस उपलब्धि पर कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चैहान, कुलसचिव डाॅ. दीपा विनय, निदेशक शोध व अन्य अधिकारियों ने सभी वैज्ञानिकों, कर्मियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए रैंकिंग को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास की जरूरत बताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां ग्रामीण ने काटा खुद का ही गुप्तांग, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती

 

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में एक है। यहां के वैज्ञानिक और छात्र इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वैज्ञानिकों और छात्रों के सहयोग से प्रकाशित शोध पत्रों का देश के अन्य विश्वविद्यालयों से तुलना में सर्वश्रेष्ठ होने के कारण पंतनगर विवि देश के टाॅप-10 विश्वविद्यालयों में शुमार होता है।
-डाॅ. एसके कश्यप, अधिष्ठाता कृषि पंतनगर विवि

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) सीएम हो तो ऐसा....डीजीपी की जांच के बाद धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज, युवक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल