उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने व उसके शव को जंगल से लाकर नहर में फेंकने के चलते पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया।

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के कांगड़ी निवासी व्यक्ति द्वारा 112 पर सूचना दी गई कि कांगड़ी श्यामपुर स्थित ढाबे के संचालक केदार सिंह ने एक महिला के शव को कांगड़ी के जंगल में छुपा रखा है। जिस पर उच्च अधिकारियों को सूचना देने के पश्चात तत्काल पुलिस टीम गठित कर सूचना की सत्यता को पता लगाने के लिए निर्देश दिए गए।


जिस पुलिस टीम ने आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो ढाबा संचालक ने बताया कि करीब 8 माह पहले उसकी एक खानाबदोश महिला उम्र 45 वर्ष से अपने ढाबे पर मुलाकात हुई थी। महिला का कोई भी परिजन ना होने के चलते महिला ढाबे संचालक के साथ लिव इन रिलेशन में रहकर बर्तन धोने का काम करने लगी। रविवार दिनांक 23 अप्रैल को सुबह नाश्ते को लेकर हम दोनों में विवाद हो गया था जिस पर महिला नाराज होकर कांगड़ी जंगल में चली गई और वहाँ जाकर उसने सुसाइड कर लिया। वही जब ढाबा संचालक को सुसाइड की जानकारी मिली तो वो कांगड़ी के जंगल में गया और महिला के लावारिस होने के चलते शव को पेड़ से उतारकर नहर में फेंक कर वहां से चला आया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 361 सीएचओ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत


जब पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अपने साथ ले जाकर कांगड़ी के जंगल में पहुंची तो एक पेड़ में महिला के बाल फंसे हुए दिखे, जब पुलिस द्वारा आसपास सर्च किया गया तो महिला का कोई भी पता नहीं चला। वही अन्य पुलिस टीम द्वारा जब नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो महिला का शव काफी सड़ी-गली अवस्था में गुज्जरबस्ती गेंड़ीखता में नहर में मिला। पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ परीक्षा फल आने के बाद यहां छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, हुई मौत, पढ़े पूरी खबर।


वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण फांसी लगाना पाय होने के चलते थाना श्यामपुर में आरोपी केदार सिंह पुत्र जोड़ सिंह निवासी ग्राम रिया रुइया थाना व जिला चंपावत हाल निवासी ग्रीन पंजाबी ढाबा कांगड़ी थाना श्यामपुर हरिद्वार को महिला को आत्महत्या के लिए उकसाना तथा साक्ष्य मिटाने के संबंध में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है।