उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यह घर की छत पर टहलने पहुंचे मकान स्वामी को दिखे 2 तेंदुए, मची दहशत, पढ़े पूरी खबर।

अल्मोड़ा न्यूज़– अल्मोड़ा में तेंदुए की दहशत बढ़ती ही जा रही है। है। हालात यह हैं कि तेंदुए बेखौफ दिनदहाड़े घरों तक पहुंचने लगे हैं। मंगलवार की सुबह ढूंगाधारा मोहल्ले में एक मकान की छत में दो तेंदुए चढ़ गए। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मकान स्वामी और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए वहां से भागे तो सभी ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ बाइक और कार की हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार हुआ जख्मी, निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती।

मंगलवार को ढूंगाधारा निवासी सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी सुबह करीब सात बजे छत पर टहलने निकले। छत पर पहुंचते ही उन्हें वहां दो तेंदुए नजर आए। उन्होंने छत पर तेंदुए होने की सूचना अपने परिजनों को दी। जैसे ही यह सूचना आसपास के लोगों तक भी पहुंची तो वे भी मौके की तरफ दौड़े। सभी के शोर मचाने के बाद भी दोनों तेंदुए छत पर चहलकदमी करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, हुई मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी, पुलिस ने मोर्चरी में भेजा शव

काफी देर बाद वे वहां से भागे तो लोगों ने राहत की सांस ली। भवन स्वामी ने बताया कि इससे पूर्व भी तेंदुआ उनके घर की गली में घुस गया था। वहीं दिनदहाड़े तेंदुए के आबादी में पहुंचने से पूरे नगर क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
मजदूरों ने भी भागकर बचाई जान
वही अल्मोड़ा नगर स्थित एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास सोमवार देर शाम काम से घर को लौट रहे मजदूरों को बीच रास्ते पर तेंदुआ दिखा। किसी तरह उन्होंने वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं नगर के धारानौला, मकेड़ी, ढूंगाधारा, जोशीखोला समेत कई मोहल्लों में लगातार तेंदुए नजर आ रहा है जिससे लोग डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गंगा घाटों पर स्नान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं के फोटो, वीडियो बनाने और रील्स बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ अब होगी कार्यवाही, पुलिस ने घाटों पर लगाए चेतावनी बोर्ड

कोट- प्रभावित से बात कर जानकारी जुटाई जाएगी। वही टीम गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाएगी। लोगों को भी सतर्कता दिखानी होगी। – मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।