उत्तराखण्डकुमाऊं,

त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान, 480 दुकानों की जांच में 133 संचालक मिले लापरवाह

हल्द्वानी न्यूज़- आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिलेभर में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस टीमों ने कबाड़ी, मेडिकल स्टोर, गन शॉप और मोबाइल शॉप की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 133 दुकानदारों/संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹40,400 का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फरसा लहराकर बकरे के सामने डांस करने का वीडियो वायरल, होली के जश्न पर उठे सवाल

 

 

एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का पर्यवेक्षण एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र ने किया। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने देर शाम तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में 128 कबाड़ी शॉप, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप और 187 मोबाइल शॉप की प्रभावी चेकिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और 143 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

 

 

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कई दुकानों पर आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए, वहीं कुछ स्थानों पर सत्यापन न कराए जाने की पुष्टि हुई। जिन दुकानों में अनियमितताएं मिलीं, उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

सभी दुकानदारों को अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें चेताया गया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में गुलदार का जानलेवा हमला! घास काट रही 55 वर्षीय लीला देवी 10 मिनट तक लड़ती रहीं, दरांती से बचाई जान

 

 

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस टोल फ्री नंबर 112 पर दें।

— मीडिया सेल, जनपद नैनीताल