उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

देहरादून- UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर बदल सकता है, पेपर लीक प्रकरण से गड़बड़ाया शेड्यूल

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल प्रभावित हो गया है। अब आयोग को अपने परीक्षा कैलेंडर में संशोधन करना पड़ सकता है।

 

 

पेपर लीक के चलते हाल ही में आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (416 पद) को रद्द कर दिया गया था। आयोग ने घोषणा की है कि यह परीक्षा अगले तीन महीनों के भीतर पुनः आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- 27 फरवरी से शुरू होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर DM वंदना सिंह ने दिए ये निर्देश

 

 

इस घटनाक्रम के बाद आयोग ने 5 अक्टूबर को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी की परीक्षा और 12 अक्टूबर को प्रस्तावित कृषि विभाग के तकनीकी पदों की परीक्षा को स्थगित कर दिया था। खास बात यह है कि 12 अक्टूबर की परीक्षा का कार्यक्रम आयोग ने जारी ही नहीं किया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में शुरू होंगे ₹40 हजार करोड़ के काम, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर: सीएम धामी

 

 

आयोग के सूत्रों के अनुसार, लंबित परीक्षाओं और रद्द हुई भर्ती की पुनर्परीक्षा के चलते आगामी परीक्षाओं पर भी असर पड़ सकता है। इससे पहले से तय परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव या देरी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अंडे का ठेला लगाने वाले युवक की बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर करी हत्या, परिजनों में मचा कोहराम 

 

 

सूत्र बताते हैं कि आयोग अब नया या संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की तैयारी में है, ताकि परीक्षाओं के बीच समुचित अंतराल और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।