उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार परामर्श कार्यशाला आयोजित

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में रोजगार परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ सीमा श्रीवास्तव के निर्देशन में एक दिवसीय रोजगार परामर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन द ब्रिटिश इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी के सहयोग से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 9 जनवरी से बदलेगा मौसम, बारिश- बर्फबारी के आसार, कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी

 

कार्यशाला में महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्किल डेवलपमेंट, रोजगारपरक एवं स्वरोजगार उन्मुख कार्यक्रमों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रेदश के बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार, महिला होमगार्ड भर्ती के बाद अब पुरुष होमगार्ड के लिए जल्द होगी भर्ती

 

कार्यक्रम में रोजगार परामर्श प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ प्रदीप मंडल, डॉ हेमलता गोस्वामी, डॉ मंजु जोशी, डॉ गीता तिवारी पांडे, डॉ जगत सिंह बिष्ट, प्रो डॉ ललित मोहन पांडे, डॉ. वीरेन्द्र सिंह दानू, डॉ भगवती देवी, डॉ हेम चंद्र पांडे सहित महाविद्यालय के समस्त विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप मंडल ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कोरोना काल में निजी स्कूलों द्वारा वसूली गई अतिरिक्त फीस अभिभावकों नही लौटाई, बाल आयोग ने दिया एक हफ्ते का समय