उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली में बड़ा हादसा टला: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, सड़क पर पलटी टाटा सुमो

चमोली जिले में एक बड़ा हादसा टल गया जब बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर एक टाटा सुमो (UK07 TA 5265) अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी में केवल चालक ही सवार था, जो विद्यालय में शिक्षकों को छोड़कर वापस लौट रहा था। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

 

घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक का रेस्क्यू किया और अपने निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि चालक की हालत अब स्थिर है और उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने लिया यह निर्णय आंचल दुग्ध उत्पादकों के प्रति लीटर में इतने रुपये की वृद्धि

 

 

यह दुर्घटना बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान के पास हुई, जो हाल ही में भूस्खलन के चलते बंद था। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कुछ दिन पहले ही भारी मशक्कत के बाद मार्ग को खुलवाया था। यह क्षेत्र पहाड़ी दरकने और बोल्डर गिरने की घटनाओं के लिए पहले से ही संवेदनशील माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अगर नही है मतदाता फोटो पहचान पत्र, तो मतदान केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाएं अपने साथ, पढ़े खबर

 

 

बरसात समाप्त होने के बाद भी पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी इन दुर्गम सड़कों पर रोजमर्रा की यात्रा में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। खड़ी पहाड़ियों से कभी भी बड़े पत्थर गिरने से गंभीर हादसे होने की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 45 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

 

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर नियमित निगरानी, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। गनीमत यह रही कि वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था, वरना यह दुर्घटना बड़ा रूप ले सकती थी।