उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में लोगो ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 दर्ज

उत्तरकाशी, उत्तराखंड– मंगलवार दोपहर उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, दोपहर करीब 1:07 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर गहराई में स्थित था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने 13 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग।

 

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड के लिए महसूस हुए, जिससे कई लोग सतर्क हो गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

 

 

आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ 2 दिनों से लापता बिन्दुखत्ता निवासी बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 

 

🔹 जानिए क्या करें भूकंप के समय:

मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे छिपें।

दीवारों, खिड़कियों और ऊँची अलमारियों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में पब्लिक-प्राइवेट प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट को मिली मंजूरी, अब संपत्ति को हानि पहुंचाने पर भरना होगा जुर्माना

लिफ्ट का प्रयोग न करें।

झटके रुकने तक सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

 

 

 

उत्तरकाशी भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, और समय-समय पर यहां हल्के झटके महसूस होते रहते हैं।