उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ बकरीद पर मंदिर के बाहर फेंके गए बकरे के अवशेष, पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार; CCTV से हुआ खुलासा

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। मामला भगवान वाल्मीकि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने बकरे के अवशेष फेंके जाने से जुड़ा है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।

 

 

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के भूतबंगला क्षेत्र स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के गेट के सामने बकरे के अवशेष और गंदगी मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में शुरू होंगे ₹40 हजार करोड़ के काम, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर: सीएम धामी

 

 

शिकायत में आरोप लगाया गया कि बकरीद के दिन 29 मई को दोपहर करीब एक बजे अजीम नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने बकरे की कुर्बानी देने के बाद उसके अवशेष मंदिर के मुख्य द्वार के पास फेंक दिए। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज की और स्वयं को उत्तराखंड पुलिस का कर्मचारी बताते हुए धमकियां भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर: उत्तरकाशी-टिहरी में लैंडस्लाइड, रुड़की में जलभराव, 7 जिलों में स्कूल बंद; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

 

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी (सीओ) रुद्रपुर विभव सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित विजेंद्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मोहल्ले के कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिन्हें गवाह बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशन वितरण में बड़ा बदलाव—अपात्रों पर होगी कड़ी कार्रवाई, 15 दिसंबर तक अनिवार्य ई-केवाईसी

 

 

सीओ विभव सैनी ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

 

वहीं, स्थानीय हिंदू संगठनों का दावा है कि आरोपी पर पूर्व में भी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।