उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड -(बेहद दुःखद) यहाँ सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की मौत, नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे अधिकारी

ऋषिकेश में चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो फारेस्ट रेंजरों की मौत खबर सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे दोनो रेंजर। तभी ये हादसा घाटा सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से एक पीएमओ ऑफिस में तैनात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी मंगेश घिड़याल के भाई की भी मौत इस हादसे में हुई है मंगेश घड़ियाल के भाई भी फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य करने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक को किया सम्मानित, पढ़े पूरी खबर।

उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के सख्त निर्देशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्रांसपोर्ट नगर से 11 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब है।
उक्त सभी मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने सपत्निक सादगी से कराया अपने पुत्र का यज्ञोपीत संस्कार


विदित हुआ है कि चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई।