उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

उत्तराखंड- (दुखद खबर) आसाम में तैनात बिंदुखत्ता निवासी हीरा सिंह कोरंगा का हृदय गति रुकने से हुआ निधन………… परिवार में मचा कोहराम…………

लालकुआं न्यूज़- भारतीय सेना की सिगनल रेजीमेंट में सेवारत सूबेदार हीरा सिंह कोरंगा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। हीरा सिंह के दो नन्हे मुन्ने बच्चे हैं उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हीरा सिंह कोरंगा पुत्र हयात सिंह कोरंगा निवासी इंद्रा नगर प्रथम बिंदुखत्ता भारतीय सेना में सिगनल रेजीमेंट में सेवारत थे, जो 1 माह की छुट्टी में घर आया था, कि देर रात्रि अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते हीरा सिंह ने दम तोड़ दिया। वह 3 दिन बाद अपनी छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी में आसाम जाने वाला था, कि यह हादसा हो गया। हीरा सिंह के निधन से परिवार में कोहराम मचा है। वही हीरा सिंह का भाई भी भारतीय सेना में है जबकि पिता भी पूर्व सैनिक रह चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) नगर निगम क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों को बेचने के लिए नया नियम लागू होने की खबर से व्यापारियों ने किया मेयर का घेराव, लगाए ये आरोप।


हीरा सिंह 1 माह बाद सेवानिवृत्त होने वाला था इससे पूर्व ही वह दुनिया छोड़ कर चला गया। हीरा सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दोपहर को हीरा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। अब चित्रशिला घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) चारधाम यात्रा से पहले सभी विभाग अपने स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ले सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश