उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में 85 से कम उम्र के वृद्ध ओर कमजोर वोटरों को लिए निर्वाचन आयोग ने की ये तैयारी, बूथ तक लेकर जाएगी डोली

उत्तराखंड में 85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं को तो घर से मतदान की सुविधा है, लेकिन इससे कम आयु वर्ग के उन वृद्ध और कमजोर मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग डोली भेजेगा, जो बूथ तक जाने लायक स्थिति में नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा: 08 चालक गिरफ्तार, 08 वाहन सीज

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया, 85 से कम आयु वाले बुजुर्ग व बूथ तक न पहुंच सकने वाले मतदाताओं के लिए हमने एक टीम तैयार की है। यह टीम उन मतदाताओं को डोली के माध्यम से मतदेय स्थल तक लेकर आएंगे। बीएलओ के माध्यम से ये सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में दुस्साहस- चचेरे भाई ने की भाई की हत्या, बचाव में आई दंपत्ति की हालत नाजुक

नमामि बंसल ने बताया कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए हाईकोर्ट से याचिका वापस होने की सूचना अब चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग यहां उपचुनाव का फैसला लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग से होने वाली इस भर्ती को लगा झटका