उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (दुःखद) उत्तराखंड का एक और लाल देश की खातिर जम्मू कश्मीर के तंगधारा में हुए शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल देश के खातिर जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद। चमोली जिले के रहने वाले दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधारा में शहीद हो गए हैं। दीपेंद्र कंडारी चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के रहने वाले थे। वह 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – नगर निगम में 25000 की रिश्वत लेते इस अधिकारी को विजलेंस ने किया गिरफ्तार

 

 

चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तांगधारा क्षेत्र में शहीद हो गए। दीपेंद्र कंडारी सूबेदार पद पर 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शहीद दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल का अहम हिस्सा थे। दीपेंद्र कंडारी की शहादत को एक बड़ा नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू

 

वही दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर परिजनों को दे दी गई है, खबर सुनने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

वही बताया जा रहा है कि शहीद दीपेंद्र कंडारी का परिवार देहरादून में रहता है। 11 अगस्त सुबह 9:00 बजे शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेगी। जहां से शहीद दीपेंद्र कंडारी के पार्थिव शरीर को शिमला बाईपास नयागांव स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शहीद दीपेंद्र कंडारी आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शहीद दीपेंद्र कंडारी का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नया गांव घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; परिसर खाली, पुलिस ने शुरू की सघन तलाशी