उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्‍तराखंड एसटीएफ ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपित गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधमसिंह नगर में एक फर्जी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शराब फैक्ट्री से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपित फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला अधिकारी से कार चालक ने की छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट — चलती कार से कूदकर बचाई जान

 

एसटीएफ ने दो मुहर, स्टाम्प पैड, एल्कोमीटर, टीडीएस मीटर, उत्तराखंड सरकार के होलोग्राम, कैमिकल व स्प्रिट की बोतल, गुलाब मार्का के रैपर, नकली शराब बनाने के उपकरण व एक कार बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उत्‍तराखंड सरकार की मान्यता के बिना प्रदेश में नहीं चला सकेंगे मदरसा

 

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऊधमसिंहनगर में नकली शराब फैक्ट्री संचालित होने के सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीओ आरबी चमोला ने निर्देशन में कुमाऊं की टीम ने दबिश देकर एक आरोपित को गिरफ्तार के लिया। आरोपितों ने बताया कि वह उत्तराखंड सरकार का नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेच रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सपोनेंशियल स्कूल बिन्दुखत्ता के सात होनहारों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास