उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नदी से मिले मानव अंग, लोगों में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

बाजपुर न्यूज़- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रामपुराकाजी में नदी से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ गुमनाम हाथों में स्टीयरिंग, अभी भी 4500 वाहनों का सत्यापन ही नहीं हुआ, वेरिफिकेशन से बच रहे ई-रिक्शा चालक

बताया जा रहा है कि सुबह नदी में लोगों ने मानव शरीर की दो टांगे और एक पैर का पंजा देखा। जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत, साथी घायल