उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ रात को पैदल घर लौट रही युवती को तीन युवकों ने घेरकर की अभद्रता, विरोध करने पर पीटा, चलाए लात-घूंसे

अल्मोड़ा से एक खबर सामने आ रही है। यहां घर जा रही एक युवती के साथ तीन युवकों ने अभद्रता करने के साथ विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवती की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो बाघों से भीड़ गया कुदाल लेकर अकेला बुजुर्ग, डटकर किया मुकाबला, ऐसे बचाई अपनी जान।

 

पुलिस के मुताबिक धारानौला निवासी युवती भारती पांडे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसके मुताबिक मंगलवार रात वह घर लौट रही थी। दुर्गा होटल के सामने खड़ी बाजार में तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी भगत कुमार निवासी ग्राम सिराड़ चितई, रोशन लाल निवासी थाली, धौलादेवी और बालम सिंह निवासी अज्ञात ने उसके सिर, नाक और दोनों हाथों वार किया। तीनों ने उस पर जमकर लात-घूंसे चलाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – (दुखद) यहां ट्रक की चपटे में आने से महिला की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घसीटते ले गया ट्रक, परिजनों में मचा कोहराम

 

स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ विमल प्रसाद ने कहा मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चरस की खेप के साथ ग्राम प्रधान के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज