उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बाइक सवार युवकों ने एनआईएच कर्मचारी को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, कांवड़ियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।

रुड़की न्यूज़ – यहाँ बाइक सवार दो युवकों ने एक एनआईएच कर्मचारी को गोली मार दी।  गोली कर्मचारी के बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई। गंभीर घायल कर्मचारी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर दस निवासी ललित (24) रुड़की  एनआईएच विभाग में कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से घर पर नहीं रह रहा था। वह कलियर क्षेत्र के मेहवड़ गांव में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अब तक 8 स्टेट हाईवे 97 सड़कें बंद, नैनीताल में घरों में घुसा पानी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे वह बाइक से श्याममनगर जा रहा था। जैसे ही वह सोलानी पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बाइक रोक ली। युवकों ने ललित पर थूकने  का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर ललित पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली उसके बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने एकबार फिर से आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

वही गोली की आवाज सुनकर आस पास के कांवड़िए मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दिवाली के बाद होंगे पंचायत उपचुनाव, 33 हजार से ज्यादा पद खाली, 4843 पंचायतें अधूरी

वही एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की हालत में सुधार होने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी और साथ ही सोलानी पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।