उत्तराखण्डकुमाऊं,

राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में जीजीआईसी दौलिया तीसरे स्थान पर, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

लालकुआं न्यूज़- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया की बैंड टीम ने राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या डॉ भारती नारायण भट्ट ने बैंड प्रभारी श्रीमती अभिलाषा कीर्ति, टीम लीडर लवी चौधरी समेत पूरी टीम को बधाई दी और प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ होटल में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल को लीज में लेकर करता था गलत काम

 

 

इसी के साथ विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। नृत्य प्रतिभागियों को भी मेडल व प्रमाणपत्र दिए गए। वहीं विज्ञान संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 8 की छात्रा तमन्ना को सम्मानित किया गया। विज्ञान महोत्सव में बेहतर निर्देशन के लिए अध्यापिकाओं प्रियंका चम्याल व मोनिका किलकोटी को भी बधाई दी गई। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गृह परीक्षा परिणाम परीक्षा प्रभारी कल्पना जोशी द्वारा वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जानवर चरा कर घर को लौट रहे युवक पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

 

 

इस दौरान पीटीए अध्यक्ष मंजू बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष रेणु देवी समेत अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या डॉ भट्ट ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए समय का सदुपयोग करने, संतुलित खानपान अपनाने तथा मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर