उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में 29 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम के आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 28 जुलाई 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 जुलाई (बुधवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- बिना अपार आईडी के प्रवेश में आएगी अड़चन, निजी स्कूल कार्ड बनाने में पीछे

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने 29 जुलाई (बुधवार) को जनपद बागेश्वर के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बहला-फुसलाकर ले गया किशोरी को मैकेनिक, दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

जारी आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बागेश्वर को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना या किसी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नशे में धुत बेटे ने अपने पिता को चाकू मारकर की निर्मम हत्या आरोपी गिरफ्तार