उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ बरसाती नाले में बाइक सवार दो युवक बहे, पुलिस ने किया दोनों युवकों का रेस्क्यू।

रामनगर न्यूज़- नैनीताल जिले के रामनगर में रविवार देर रात बैलगढ़ बरसाती नाले में बाइक पर सवार दो लोग बाइक समेत बह गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर लिया। बैलगढ़ नाला उफान पर आने के दौरान नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- गौला बायपास रोड की गोला पार्किंग में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रविवार देर रात सुरेश कश्यप और रीता बाइक पर सवार होकर छोई गांव में स्थित हनुमान धाम से रामनगर की ओर आ रहे थे। इस बीच बैलगढ़ स्थित बरसाती नाला उफान पर था। नाले के दोनों ओर वाहनों की लाइने लगी हुई थी। सभी लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे। तभी चालक ने बरसाती नाले में वाहन डाल दिया। जब यह नाले के तेज़ बहाव में पहुंचे तो बाइक बह गई। यह दोनों रपटे से बहते हुए नीचे जा गिरे। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- एक दिन की राहत के बाद फिर बरसेगा आसमान, 13 से 15 अगस्त तक उत्तराखंड में रेड अलर्ट

कोतवाली पुलिस ने फायरकर्मियों को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने सुरेश और रीता को बाहर निकाला। इसके बाद बाइक को भी नाले से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- "ऑपरेशन रोमियो" के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 26 मनचलों पर पुलिस ने की कार्यवाही,