उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- सीएम धामी के निर्देश पर उप निबंधक रामदत्त मिश्र को किया निलंबित, जाने पूरा मामला।

देहरादून न्यूज़- यहाँ रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून से जमीनों के रिकॉर्ड गायब होने, रजिस्ट्री दस्तावेजों में छेड़छाड़ व जालसाजी के मामले में उप निबंधक राम दत्त मिश्र को निलंबित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर महानिरीक्षक निबंधन अहमद इकबाल ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। मिश्र को सहायक महानिरीक्षक कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पॉलिटेक्निक मारपीट कांड: शिक्षकों से अभद्रता करने वाला दारोगा निलंबित, एसएसपी ने की बड़ी कार्यवाही

आपको बताते चले कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेजों की फाइल गायब होने के साथ ही रजिस्ट्री की फाइलों में छेड़छाड़ के मामले में सरकार ने पहली कार्यवाही की है। उप निबंधक राम दत्त मिश्र को अपने दायित्व व कर्तव्यों का निर्वहन न करने पर राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत निलंबित किया गया। मिश्र को अलग से चार्टशीट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भारी मतों से करी जीत दर्ज

कार्यालय से जमीनों की रजिस्ट्री में अनियमितता सामने आने पर मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। जो मामले की जांच कर रही है। इससे पहले सरकार ने उप निबंधन के खिलाफ कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर सहित इन पांच जिलों में आज भारी बारिश के आसार