उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- कई वर्षों से फरार चल रहा वारंटी काठगोदाम पुलिस के हत्थे चढ़ा

काठगोदाम न्यूज़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के तहत काठगोदाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अगर नही है मतदाता फोटो पहचान पत्र, तो मतदान केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाएं अपने साथ, पढ़े खबर

 

 

मामले के अनुसार, स्थायी वारंटी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी पुत्र हरिनन्दन त्रिपाठी, निवासी त्रिपाठी सदन चांदमारी काठगोदाम, हाल पता टी.जी. द्वितीय 220 केबी पिटकुल सब स्टेशन ओम एण्ड एम डिवीजन पंतनगर, को पुलिस टीम ने 24 सितम्बर 2025 को पिटकुल कार्यालय पंतनगर से दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध सीसी संख्या 4193/2017 धारा 138 एआई एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ

 

 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त बीते 07–08 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था और लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पूर्व में धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही भी की जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: होटलकर्मी की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार गार्ड भी घायल

 

 

गिरफ्तारी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और कांस्टेबल भानु प्रताप शामिल रहे।