उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड के इस जनपद में 24 नवम्बर को रहेगा एक दिन का अवकाश

रुद्रपुर न्यूज– जिला न्यायालय ने बड़ा आदेश जारी करते हुए 24 नवम्बर (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला न्यायाधीश सिकन्द कुमार त्यागी ने बताया कि गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय मुख्यालय रुद्रपुर तथा बाह्य स्थित सभी सिविल न्यायालयों—काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज और किच्छा—में अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- तैयारियां पूरी...बोर्ड परीक्षा कल से, कुल 20672 परीक्षार्थी लेंगे भाग

 

 

उन्होंने बताया कि इस दौरान न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं होंगे तथा सभी संबंधित कार्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश के अनुरूप लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 सहायक शिक्षकों की नौकरी समाप्त, हाई कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही

 

 

गौरतलब है कि सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा और पोता गंभीर