उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के इन तीन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीन जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि, दून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर लालकुआं और बिंदुखत्ता में हुए विभिन्न कार्यक्रम, क्षेत्रवासियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। यहां पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस अब स्टंटबाजों को हाईटेक हार्ले और बीएमडब्ल्यू बाइक से पकड़ेगी पुलिस, ऐसी हो रही तैयारी

वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ खाई में सड़ा गला शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त