उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगते हुए पुल‍िस से शादी रुकवाने की लगाई गुहार

लक्सर न्यूज़– यहाँ महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि शादी के दस वर्ष बाद पति ने मारपीट कर चार बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया और अब दूसरी शादी करने जा रहा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बीच बाजार में तीन सांड आपस में भिड़े, लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुसा सांड, देखे वीडियो

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी एक महिला सोमवार को अपने स्वजन और बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत कर बताया कि दस वर्ष पूर्व उसकी शादी सुल्तानपुर गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके स्वजन ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(दुःखद) यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में बुझ गया घर का चिराग, परिवार में मचा कोहराम।

शादी के बाद उसने तीन बेट‍ियों को जन्म दिया, जिस पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों का नजरिया बदल गया और उसे लड़का न होने का ताना देते हुए आए दिन तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। एक वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया तब से वह अपने मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ झोलाछाप के क्लीनिक पर प्रसव के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक संचालक सहित स्टाफ मौके से हुआ फरार

आरोप है कि उसका पति अब दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। एस एस आई यसवीर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।