उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ झोलाछाप के क्लीनिक पर प्रसव के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक संचालक सहित स्टाफ मौके से हुआ फरार

रुड़की न्यूज़- भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान किरन निवासी गोविन्दपुरी पडोरा धोलाघाट, थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, महिला को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा के चलते झोलाछाप के क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्लीनिक संचालक झोलाछाप और उसका पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भालू से बचने के लिए भागी महिला, पहाड़ी से गिरने पर दर्दनाक मौत

 

 

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - वन विभाग ने शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और वीआईपी गेट के 200 से अधिक दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में चश्पा किया बेदखली का नोटिस, मचा हड़कंप

 

 

बताया जा रहा है कि झोलाछाप ने एक किराए के मकान में अवैध तरीके से क्लीनिक खोला हुआ था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार झोलाछाप की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष, वृष और तुला राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

 

 

👉 इस खबर से जुड़ी ताजा अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहिए।