उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल-(दुःखद) यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में बुझ गया घर का चिराग, परिवार में मचा कोहराम।

नैनीताल न्यूज़– जिले में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब खबर भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गरमपानी के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार और अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही बाइक की टक्कर हो गईं। इसमें बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार ने विपक्ष के डर के चलते दो दिन में समाप्त कर दिया विधानसभा सत्र - भुवन कापड़ी

जानकारी के अनुसार बाइक सवार मनीष सिंह बनकोटी (21) साथी दिव्यांशु रावत (16) दोनों निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा बाइक से कैंची धाम की ओर जा रहे थे की तभी गरमपानी के पास बाइक और कार की टक्कर हो गईं। सूचना पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी दलीप कुमार और कांस्टेबल प्रयाग जोशी ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां से डॉंक्टरोंं ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस शहर में भीषण गर्मी से पगलाए कुत्ते, इंसानों को बना रहे अपना शिकार, एक दिन में सामने आए कुत्ते के काटने के 96 मामले

इसके परिजन आपातकालीन वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहन से हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन मनीष सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया घटना रविवार की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शहर में वृक्ष कटान के दौरान कल फिर रहेगा यातायात डायवर्सन