उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड: यहाँ मिली महिला और बच्चे की लाश, महिला का सिर पत्थरों से कुचला, पुलिस जांच में जुटी

बैजनाथ न्यूज़: बागेश्वर जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक ही जगह कुछ फासले पर एक महिला और बालक की लाश मिलने से गांव में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि ये शव मां बेटे के हो सकते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी में जुटी दो युवतियों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

खबर सोमवार की दोपहर की है। ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बालक का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को उसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेशभर में शुरू हुआ छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान, आज ही आएंगे परिणाम

थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस तेजी से जांच में जुट गई है।