उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां केंटर की टक्कर से सिडकुल की कंपनी में कार्यरत पिथौरागढ़ निवासी युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रुद्रपुर न्यूज़– सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा का आज तीसरा दिन- आठ फरवरी से इंटरनेट सेवाएं है बंद, कर्फ्यू जारी, पांच हजार लोगों पर हुआ केस दर्ज

 

 

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के संगोड़ गांव निवासी 36 वर्षीय नंदन पाठक, पुत्र शिव दत्ता, रुद्रपुर के छतरपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर सिडकुल स्थित नीलमेंटल कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर से कंपनी के लिए निकला था। इसी दौरान कंपनी के पास तेज रफ्तार कैंटर ने नंदन को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के अचानक पद से इस्तीफे से सब हैरान, क्या लग सकता है भर्ती अभियान को झटका, पढ़े पूरी खबर।

 

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदन को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया अपना नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा

 

 

परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पिथौरागढ़ रवाना हो गए। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।