उत्तराखण्डक्राइम

नैनीताल- ड्यूटी के दौरान शराब पीते कांस्टेबल का वीडियो वायरल

नैनीताल न्यूज़– होली के मौके पर मल्लीताल में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह ड्यूटी के दौरान एक यूपी नंबर की कार में बैठकर शराब पीता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही उच्च अधिकारियों ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक ने टॉयलेट में ब्लेड से गला काटकर दी जान, सुबह छत से कूदने की भी की थी कोशिश

 

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कांस्टेबल घोड़ा स्टैंड तिराहे पर ड्यूटी दे रहा था, तभी उसने एक कार को रोका और शराब के बारे में बात की। इसके बाद वह कार में बैठकर शराब का गिलास पकड़े नजर आता है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कांस्टेबल पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस विभाग ने मामले में संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ सिलिंडर विवाद में भाई ने की बहन की हत्या, बोरे में भरकर चाय बागान में फेंका शव, आरोपित गिरफ्तार

 

वही एसपी अपराध व यातायात, डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ भवाली को सौंप दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ठक गिरोह के बदमाश गिरफ्तार, ट्रैफिक सिग्नल पर देते थे लूटपाट की घटना को अंजाम, इन चौराहों पर रहें सावधान।