उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड -(बड़ी खबर) यहाँ सहायक लेखाकार को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़- आज सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत के बाद तत्परता से तत्काल ट्रैप टीम का गठन कर लेखाकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- हल्दूचौड़ निवासी किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा बिंदुखत्ता का युवक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता द्वारा सिडकुल में 2 प्लॉट के लिए आवेदन किया गया था, जिसका आवंटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आर.एम. सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात अकाउन्टेन्ट उमेश कुमार पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी काठगोदाम हल्द्वानी नैनीताल ने रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सांड़ से टकराकर युवक सड़क पर गिरा, पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वही शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किए जाने पर प्रथम दृष्टतया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज आर.एम. सिडकुल सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सोशल मीडिया स्टार्स की पंचायत चुनाव में करारी हार, लाखों फॉलोअर्स, मगर वोट सिर्फ गिनती के