उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ महिला पटवारी के सहायक को 4500 की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हरिद्वार न्यूज- विजिलेंस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, तहसील हरिद्वार में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका के निजी सहायक अनुज कुमार को ₹4,500 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल, रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान

 

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वर्ष 2023 से अपनी पत्नी के नाम खरीदे गए प्लॉट का दाखिल-खारिज करवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला पटवारी द्वारा लगातार प्रक्रिया को टालते हुए रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, बरात में रोड लाइट की छतरी लेकर खड़े नाबालिग समेत दो श्रमिकों को कार ने रौंदा, हुई मौत

 

9 अप्रैल को जब महिला पटवारी के कथित सहायक अनुज कुमार ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में सहायता के नाम पर ₹4,500 की रिश्वत मांगी, तो विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

 

वही विजिलेंस विभाग द्वारा अनुज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वर्ष 2024 का पहला महीना कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें जनवरी का मासिक राशिफल